Manoranjan Nama

Akshay Kumar की Housefull 5 का हिस्सा बना 29 FLOP देने वाला ये बॉलीवुड स्टार, फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का 

 
Akshay Kumar की Housefull 5 का हिस्सा बना 29 FLOP देने वाला ये बॉलीवुड स्टार, फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का 

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 में अब एक और स्टार की एंट्री हो गई है। यह नाम इस फ्रेंचाइजी के लिए नया नहीं है। दरअसल, हाउसफुल 3 में अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले अभिषेक बच्चन की अब हाउसफुल 5 में भी एंट्री हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त महीने में शुरू होने वाली है. हाउसफुल फ्रेंचाइजी की खास बात यह है कि इसके पिछले चार पार्ट में अक्षय-रितेश के अलावा तीसरा एक्टर हमेशा नया रहा है।

.
पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ नजर आए थे। दूसरे में जॉन अब्राहम को कास्ट किया गया। तीसरे पार्ट में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई थी और चौथे पार्ट में बॉबी देओल नजर आए थे। हाउसफुल 5 का निर्देशन तरूण मनसुखानी करने वाले हैं। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2010 में हुई थी। पहले और दूसरे भाग का निर्देशन साजिद खान ने किया था। तीसरे भाग का निर्देशन साजिद खान और फरहाद सामजी ने किया था। इसके चौथे पार्ट के निर्देशन की जिम्मेदारी भी फरहाद सामजी ने ली थी। इस फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है।

..
इस बार कौन दिखेगा?

हाउसफुल 5 में अक्षय और रितेश हमेशा की तरह रहेंगे. अब मेकर्स ने अभिषेक बच्चन की भी एंट्री कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर भी अहम भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि यह पूरी फिल्म एक क्रूज शिप पर शूट की जाएगी। यानी पूरी कास्ट एक ही जगह होगी। ऐसे में धमाका होना तय है. अभिषेक बच्चन ने हाउसफुल 5 में प्रवेश करने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि यह उनकी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी है और इसमें वापस आकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह घर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अक्षय और अभिषेक के साथ सेट पर मस्ती करने के लिए तैयार हैं।

अभिषेक बच्चन ने जहां अपने करियर में रिफ्यूजी, धूम, धूम 2, सरकार, बंटी और बबली, गुरु और दोस्ताना जैसी सफल और बेहतरीन फिल्में की हैं, वहीं उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अभिषेक बच्चन ने अपने 24 साल के करियर में अब तक 29 फ्लॉप फिल्में की हैं। बहरहाल, हाउसफुल 3 में अभिषेक की कॉमिक टाइमिंग और दमदार अंदाज से साफ है कि वह इस फ्रेंचाइजी के पांचवें भाग में भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Post a Comment

From around the web