Manoranjan Nama

Priyanka Chopra से लेकर Kartik Aryan तक, इन बी टाउन सेलेब्स को विदेश से मिली जबरदस्त रेटिंग, देखे वायरल Video 

 
Priyanka Chopra से लेकर Kartik Aryan तक, इन बी टाउन सेलेब्स को विदेश से मिली जबरदस्त रेटिंग, देखे वायरल Video 

भारत में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ विदेशी लड़कियां भारतीय कलाकारों को 1 से 10 के बीच रेटिंग देती नजर आ रही हैं। जानिए इस लिस्ट में किस सेलिब्रिटी ने टॉप किया है और किसे सबसे कम नंबर मिले हैं।

,
वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा अंक किसे मिले?

वीडियो में एक शख्स भारतीय सेलेब्स की तस्वीरें दिखाता है और तीन लड़कियों से उन्हें 1 से 10 के बीच रेटिंग देने के लिए कहता है। इस रेटिंग वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं। वीडियो शूट कर रहा शख्स जैसे ही लड़कियों को प्रियंका की तस्वीर दिखाता है तो सभी के चेहरे खिल जाते हैं। दो लड़कियां प्रियंका को 10 अंक देती हैं, जबकि एक लड़की अभिनेत्री को 11 अंक देती है।

,
कार्तिक और दीपिका को भी अच्छी रेटिंग मिली है
प्रियंका के अलावा लड़कियों ने कार्तिक को 6 रेटिंग दी है. दीपिका पादुकोण को 10, 10 और 8 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब साफ है कि प्रियंका के बाद वहां लोग दीपिका को पसंद करते हैं।


प्रियंका को खूबसूरत और रणवीर को हंकी कहा गया
फैन्स ने आलिया भट्ट को 6 रेटिंग भी दी है। इसके अलावा लड़कियों ने प्रियंका को खूबसूरत और रणवीर को बहुत ज्यादा हंकी यानी सेक्सुअली अट्रैक्टिव बताया। हालांकि तीनों लड़कियों ने रणवीर को रेटिंग में सिर्फ दूसरा नंबर दिया।

Post a Comment

From around the web