कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक बेहद खास होता है। हर कोई अपने तरीके से प्यार के इन दिनों को मनाता है। कई बॉलीवुड कपल्स हैं जो शादी के बाद इस साल पहला वैलेंटाइन मनाएंगे।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बाद हर त्योहार पर कपल गोल्स देते नजर आ रहे हैं। इस साल वो पहला वैलेंटाइन मनाएंगे।
रणदीप हुड्ड और लिन लैशराम कुछ ही समय पहले शादी के बंधन में बंधे हैं और शादी के बाद इस साल यह उनका पहला वैलेंटाइन होगा।
सोनाली सहगल ने 2023 में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर से शादी की थी और शादी के बाद अब उनका ये पहला वैलेंटाइन होगा।
डांसर-एक्टर मुक्ति मोहन भी दिसंबर 2023 में एक्टर कुणाल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और इस साल पार्टनर के साथ पहला वैलेंटाइन मनाएंगी।
ओटीटी क्वीन मानवी गगरू नेे भी 2023 में शादी की थी और शादी के बाद वो अब अपने पति के साथ पहला वैलेंटाइन मनाएंगी।
कभी खुशी कभी गम फेम एक्ट्रेस मालविका राज भी 2023 में शादी के बंधन में बंधीं और अब पति के साथ पहला वैलेंटाइन मनाएंगी।
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वालीं स्वीनी खरा शादी के बाद इस साल पहला वैलेंटाइन मनाएंगी।
श्रेणु पारिख, दलजीत कौर कृष्णा मुखर्जी समेत कई टीवी कलाकार भी शादी के बाद इस साल पहला वैलेंटाइन मनाएंगे।